देवघर, अप्रैल 25 -- देवघर,प्रतिनिधि। बिहार के जमुई जिला के चकाई थाना क्षेत्र अंतर्गत कठवारा गांव में शुक्रवार को आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई । जिसमें एक पक्ष के पिता-पुत्र गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया । पीड़ित कांग्रेस यादव ने बताया कि वह अपने पिता राम यादव के साथ घर में बैठकर खाना खा रहे थे, तभी गांव के ही दो लोग अचानक उनके घर के दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। जब इसका विरोध किया गया तो दोनों हमलावरों ने लाठी-डंडा और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- मवेशी को लेकर विवाद, मारपीट में महिला गंभीर हमले में कांग्रेस यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर जब उनके पिता राम यादव बीच-बचाव के लिए आए तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट क...