मुजफ्फरपुर, मार्च 25 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के बखरी गांव में बुधवार को आपसी विवाद में पति ने पत्नी के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। गंभीर हालत में पीड़ित महिला उर्मिला देवी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। वहीं, आरोपित पति भोली राय को हिरासत में ले लिया। मामले को लेकर पीड़िता ने मोतीपुर थाना में आवेदन दी है। इसमें पति को आरोपित किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि बुधवार अहले सुबह आपसी विवाद में पति ने गाली-गलौज और मारपीट की। इस बीच जान मारने की नीयत से चेहरे पर तेजाब फेंक दिया, जिसमें वह बुरी तरह से झुलस गई। आनन-फानन में बेटी ने मोतीपुर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से मेडिकल रेफर कर दिया गया। इधर, एसडीपीओ सुचित्रा कुमारी ...