अंबेडकर नगर, दिसम्बर 27 -- दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के डीह भियांव गांव में आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। सुभावती पत्नी राम अचल का आरोप है कि बीते 25 दिसंबर की रात करीब नौ बजे गांव के ही मोनू पुत्र रामसुरेश उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर मोनू के साथ सोनू, सरवन व सुरेश पुत्र राम आसरे लाठी-डंडा लेकर उनके पुत्र को मारने लगे। बीच-बचाव करने पर सुभावती को भी पीटा गया, जिससे उन्हें व उनके पुत्र को चोटें आईं। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से मोनू निषाद का आरोप है कि वह घर पर खाना खा रहा था, तभी लल्लू निषाद व महावीर निषाद पी...