गोपालगंज, मार्च 5 -- गोपालगंज, हमाारे संवाददाता। जिले के विशंभरपुर थाना क्षेत्र के खरगौली गांव में गाली गलौज के विवाद में हुई मारपीट में बीच बचाव करने गए एक युवक को चाकू मारकर जख्मी कर दिया गया। उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जख्मी युवक स्व. मोतीलाल यादव का पुत्र संतोष यादव है। बताया गया कि उक्त गांव निवासी कुछ लोग शराब के नशे में धुत होकर अभय दुबे के घर के पास पहुंच कर उसके भाई के साथ गाली गलौज करने लगे। इस बीच दोनों पक्षों में कहा सुनी हो गई। स्थानीय लोगो के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। अभय दुबे ने बताया कि जब मामला शांत हुआ तब आरोपी के घर पहुंचे और बातचीत करनी चाही। लेकिन आरोपी बिना कुछ सुने हमलोगों पर हमला कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचे संतोष यादव पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे सि...