भागलपुर, अक्टूबर 3 -- अररिया। अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खैरूगंज वार्ड संख्या तीन में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में सभी जख्मी महिला का इलाज किया जा रहा है। जख्मी महिला अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के खैरूगंज वार्ड संख्या तीन निवासी बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...