सीवान, फरवरी 7 -- हसनपुरा। एमएच नगर थाना क्षेत्र के सिसवां कला में गांव में विगत 3 फरवरी को हुई आपसी विवाद में मारपीट मामले में दोनों पक्षों ने स्थानीय थाने में प्राथमिक दर्ज कराया है। जहां एक पक्ष के नंदकिशोर सिंह ने एक महिला सहित शत्रुधन सिंह, मनीष सिंह को अभियुक्त बनाया है। जबकि दूसरे पक्ष के शत्रुधन सिंह ने चार महिला सहित नंदकिशोर सिंह, सुरेंद्र सिंह, देवान्ति देवी व अन्य शामिल है। वही पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...