जहानाबाद, दिसम्बर 2 -- आंगन में बने चूल्हे को तोड़ दिया और घर से खींचकर लोगों के साथ मारपीट की जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। मखदुमपुर थाना क्षेत्र के तुलसीपुर में मंगलवार की सुबह आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई, जिसमें एक पक्ष के दिव्यांग पिता - पुत्र समेत पांच लोगों को घायल कर दिया गया। घायलों में चार का इलाज जहानाबाद सदर अस्पताल में कराया गया। इस संबंध में मखदुमपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि दो पक्षों के विवाद में एक पक्ष के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मंगलवार की शाम तक दूसरे पक्ष के कोई लोग प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन नहीं दिए थे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस विधि- सम्मत अग्रेतर कानूनी कार्रवाई कर रही है। घटना के संबंध में घायल पक्ष के मुकेश कुमार ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.