रामपुर, जनवरी 31 -- आपसी विवाद के बाद गांव निवासी युवक ने महिला की उंगली दांत से काट डाली। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। थाना क्षेत्र के थूनापुर गांव निवासी संजीव कुमार ने बताया कि गांव निवासी रिंकू गुरूवार शाम को उसके साथ गाली गलौज करने लगा।उसने विरोध किया तो रिंकू के साथ ही काजल व दीपक ईंट लेकर मौके पर आ गए और मारपीट करने लगे ।शोर मचाने पर उसकी पत्नी मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने उसकी पत्नी की उंगली दांतों से काट ली व मारपीट करने लगे।चीख पुकार पर अन्य पड़ौसियों के मौके पर आने पर आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...