सिमडेगा, फरवरी 17 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित भिखरा टोली गांव में आपसी विवाद में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना मंगलवा की है। बताया गया कि आनंद तोपनो और बिश्राम कंडुलना शराब पीने के लिए गए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच मारपीट की घटना घटी। मारपीट के क्रम में आनंद तोपनो गिर गया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी। जिससे घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई। सूचना के आलोक में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा सदर अस्पाल भेज दिया। वहीं पुलिस ने आरोपी विश्राम कंडुलना को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...