दुमका, मई 25 -- गोपीकांदर, प्रतिनिधि। गोपीकांदर थाना क्षेत्र अंतर्गत चिरुडीह गांव में आपसी विवाद में अपने ही भाई को साबल से मारकर घायल कर दिया है। यह घटना रविवार की है।

घटना का विवरण लालू देहरी ने बताया कि बीते बुधवार को उसकी भतीजी के द्वारा गाली गलौज किया गया था, जिसके बाद गांव वालों के समझाने पर मामले को शांत करवाया गया था। घायल 25 वर्ष लालू देहरी पिता सुखुवा देहरी ने कहा कि बुधवार के दिन से ही उसके बड़े भाई रतना देहरी एवं उसके दामाद सुखलाल देहरी के द्वारा बार बार मारने की धमकी दी जा रही थी। रविवार की सुबह जैसे ही मौका मिला,वैसे ही लालू देहरी पर हमला कर दिया गया। वह अपने घर पर खाना बना रहा था। इसी बीच उसके भाई के दामाद सुखलाल देहरी ने पीछे से आकर उसके ऊपर साबल से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

इलाज और परिवार की प्रतिक्रिया आनन फानन...