देवघर, फरवरी 17 -- देवघर, प्रतिनिधि रिखिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रुद्रपुर गांव में मुखिया के घर हुए पारिवारिक समारोह में शामिल हुए दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में एक पक्ष के पति-पत्नी समेत अन्य कई लोग घायल हो गए। घटना 14 फरवरी 2026 की रात की बताई गई है। रुद्रपुर निवासी बुतरु रमानी ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि परिवार के साथ घर में सोए थे। देर रात लालू रमानी, कालू रमानी, वीरेंद्र रमानी और श्रीरमानी सहित अन्य लोग हथियार लेकर उनके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-ग्लौज करने लगे। पूछने पर आरोपियों ने मुखिया के घर निमंत्रण में शामिल होने को लेकर आपत्ति जताई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर लालू रमानी ने टांगी से बुतरु रमानी के माथे पर वार कर दिया, जिससे सिर फट गया और रक्तस्राव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.