चाईबासा, अप्रैल 20 -- चाईबासा। सदर थाना अंतर्गत गरीब कॉलोनी में मारपीट का एक मामला सामने आया है। बताते हैं कि स्थानीय नुतफल हक की तीन लोगों द्वारा पिटाई कर घायल कर दिया गया। इस संबंध में नुतफल हक ने सदर थाना में शिकायत की है। नुतफल ने बताया कि 14 और 15 अप्रैल को गरीब कालोनी के कुछ लोगों के द्वारा उसके साथ मारपीट करते हुए घर में आग लगाने की कोशिश की थी। उसने थाना को इसकी सूचना दी थी। आरोपियों को इसकी जानकारी मिलने पर शनिवार देर रात वे उसके घर आए और गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में नुतफल हक के सिर में चोट लगी है। यह भी पढ़ें- पड़ोसी से विवाद में हिंसा, महिला और बेटी से मारपीट रविवार को उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया। नुतफल ने गरीब कालोनी निवासी मो. इमाम, सुकरा और सुखराम समेत उनके परिजनों पर मारपीट का आरोप लगाया है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.