देवघर, जनवरी 29 -- देवघर। नगर थाना अंतर्गत बिलासी मोहल्ले में बुधवार शाम पारिवारिक हिस्सा-बंटवारे को लेकर विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट में चार लोग घायल हो गए। घायलों में आनंद किशोर मठपति, आरूणी मठपति, राज मठपति व रजत मठपति शामिल है। जानकारी होने के बाद घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने सभी का प्राथमिक इलाज किया। घटना के संबंध में घायल महिला आरूणी मठपति ने बताया कि उनके परिवार में घर के हिस्सा-बंटवारे को लेकर 20-25 वर्षों से विवाद चला आ रहा है। दो दिन पहले विवाद हुआ था। उसके बाद भी बुधवार दोपहर में एक पक्ष के लोगों ने गाली-ग्लौज शुरु कर दी। विरोध करने पर मारपीट कर दी गयी। उससे एक पक्ष के सभी लोग घायल हो गए। मामले की जानकारी ओपी प्रभारी को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.