हरदोई, अप्रैल 12 -- बेनीगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गौरा महमूदपुर अल्लहुआ गांव में आपसी विवाद के चलते रविवार शाम एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव निवासी अमित शुक्ला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि घरेलू विवाद के चलते उनकी पत्नी कुमकुम ने कमरे में लोहे के हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि घटना से पहले पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद पति खेत पर चला गया। इसी दौरान रविवार की शाम विवाहिता ने यह कदम उठा लिया। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल की। कोतवाली प्रभारी मारकंडेय सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद की बात सामने आई है। शव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.