बांका, मार्च 19 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। कटोरिया थाना क्षेत्र के बीचकौड़ी गांव में एक मामूली पारिवारिक विवाद को लेकर मंगलवार शाम एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक गांव के डेगन दास का 45 वर्षीय पुत्र बबलू दास बताया गया है। मामले में बुधवार को एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, बबलू दास मंगलवार को अपने परिवार के साथ समृद्धि यात्रा के तहत आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होने गया था। कार्यक्रम के दौरान उसने अपनी पत्नी से घर लौटने की बात कही। लेकिन पत्नी ने कार्यक्रम समाप्त होने के बाद लौटने की बात कही। इसी बात को लेकर वह आक्रोशित होकर अकेले घर वापस चला आया। बताया जाता है कि घर पहुंचने के बाद...