नई दिल्ली, फरवरी 9 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। मोती नगर स्थित डीएलएफ के पास डीडीए पार्क में रविवार देर रात नाबालिग समेत दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। हमले में 17 वर्षीय जावेद की मौत हो गई, जबकि 25 वर्षीय मोहम्मद दानिश गंभीर रूप से घायल है। आरोपियों से बचने के लिए दोनों ने काफी दूर तक भागे, लेकिन बदमाशों ने पीछा कर चाकू से वार कर उन्हें लहूलुहान कर दिया और फरार हो गए। पार्क में मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। दोनों घायलों को आचार्य भिक्षु अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जावेद को मृत घोषित कर दिया। दानिश की हालत गंभीर होने पर उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां वह आईसीयू में भर्ती है। मोती नगर थाना पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास समेत संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीट...