वाराणसी, जून 24 -- रामेश्वर (वाराणसी)। जंसा थाना क्षेत्र के परमपुर अंडरपास के समीप मारपीट का मामला सामने आया है। लोहता थाना क्षेत्र के तड़िया रोड, मिन्सा हॉस्पिटल कोटवा निवासी मो. शोएब एवं मो. समीर किसी रिश्तेदार के घर जंसा थाना क्षेत्र के बेलौड़ी गांव सामान लेकर जा रहे थे। आरोप है कि सोमवार देर शाम परमपुर रिंग रोड पुल के नीचे गांव के राजेश भारद्वाज उर्फ गद्दारू से विवाद हो गया। राजेश ने कई साथियों को बुला लिया। लाठी-डंडों एवं अन्य हथियारों से हमला कर दिया। जंसा पुलिस ने केस दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- सरिया, डंडों और ईंट पत्थरों से हमला में चार पर मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...