जौनपुर, मई 31 -- बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के पूरा बलई गांव में आपसी रंजिश को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। गांव निवासी विश्वनाथ ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 28 मई की रात विपक्षी हरगेन, सीरी राजकुमार व विशाल ने पुत्री के मोबाइल पर गालियां दी। जब मैं समझाने पहुंचा तो पुत्री को उठवाने की धमकी देने लगे। इसी बीच उपरोक्त लोगों द्वारा कुल्हाड़ी से मारकर मुझे घायल कर दिया गया। घटना में पुत्री आशू, भाई कैलाश और उनकी पत्नी फूलकुमारी को भी चोटें लगी। पुलिस मामले में केस दर्ज जांच में जुट गयी है। यह भी पढ़ें- कमेंटबाजी को लेकर खूनी संघर्ष, बुजुर्ग समेत तीन घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...