जौनपुर, मई 18 -- मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के कुंभ गांव में आपसी रंजिश को लेकर रविवार को हुई मारपीट में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक पक्ष से सूरज चौहान ने आरोप लगाया कि गांव के राजनाथ यादव, अमरनाथ यादव उर्फ कल्लू, शीतला प्रसाद यादव और मिथिलेश यादव ने उसके पिता कैलाश चौहान के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोप है कि हाकी और रॉड से हमला कर घायल कर दिया गया। वहीं दूसरे पक्ष से समरनाथ यादव ने आरोप लगाया कि सूरज चौहान, कैलाश चौहान और कल्लू चौहान ने उसके साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। यह भी पढ़ें- मलिकपुर में बच्चों के विवाद में मारपीट में सात लोग घायल प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- मलिकप...