देहरादून, फरवरी 2 -- देहरादून। पटेलनगर थाना क्षेत्र के चमनपुरी में रविवार रात दो सगे भाइयों पर हमला कर दिया गया। चमनपुरी निवासी चांद खां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार रात करीब 10:30 बजे उनके बेटे सावेज और समीर अपनी बहन को घर छोड़कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में हिमांशु, मानव और उनके अन्य साथियों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। इस हमले में दोनों भाइयों के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। समीर के चेहरे पर चार टांके और सावेज के चेहरे पर दो टांके लगे हैं। इंस्पेक्टर पटेलनगर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि मामले में रविवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.