अररिया, अप्रैल 2 -- अररिया। एक संवाददाता जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महलगांव में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोकीहाट ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों जख्मी सर में गंभीर चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया रेफर कर दिया। यहां चिकित्सकों की देखरेख में दोनों जख्मी का इलाज किया जा रहा है। जख्मी मुजफ्फर और अबू तालिब बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...