देहरादून, मार्च 10 -- देहरादून। आपसी रंजिश में जोगीवाला इलाके में एक नाबालिग छात्र का सिर फोड़ दिया गया। लक्ष्मी देवी निवासी नत्थनपुर ने नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस को दी तहरीर में कहा कि बीते पांच फरवरी की शाम को अमन नाम के लड़के ने उनके बेटे पर हमला किया। हमले में महिला के बेटे के सिर में घाव हुआ। एसओ संजीत कुमार ने बताया कि शिकायत पर सोमवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...