खगडि़या, अप्रैल 4 -- परबत्ता, एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के छोटी लगार गांव में शुक्रवार की रात हथियार से लैस अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृत युवक पप्पू यादव का 22 वर्षीय पुत्र ब्रजेश कुमार बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार अन्य दिनों की भांति ब्रजेश यादव खाना ख़ाकर लगभग 10 बजे घर से निकलकर थोड़ी दूर स्थित ग्रामीण सड़क पर खड़े होकर मोबाइल पर फेसबुक आदि देख रहा था। इसी बीच पूर्व से घात लगाए बैठे हथियार से लैस अपराधियो ने खड़े ब्रजेश कुमार पर गोली चला दी। अपराधी द्वारा चलाई गई गोली ब्रजेश कुमार के सिर में जा लगी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गया तथा मौक़े पर ही उसकी मौत हो गई। हत्या की खबर मिलते ही गांव में अफरातफरी का माहोल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही मौक़े पर पुलिस पहुंचकर शव पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया की जा रह...