फरीदाबाद, अप्रैल 8 -- पलवल,अजित कुमार। हथीन थाना अंतर्गत कानौली गांव में आपसी रंजिश को लेकर जमकर मारपीट की गई। झगड़े में चले लाठी, डंडों से चोट लगने के कारण कई लोग घायल हो गए। हथीन थाना पुलिस ने महिलाओं सहित छह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हथीन थाना प्रभारी हरी किशन के अनुसार मामले में कानौली गांव के रहने वाले देवीराम ने दी शिकायत में कहा कि वह पांच अप्रैल को गांव की चौपाल पर ताश खेल रहा था। उसी दौरान चौपाल पर जसराम आया और उसको गालियां देने लगा। देवीराम ने विरोध किया तो वहां जयराम की पत्नी व तीन बेटी व एक बेटा को बुलाकर मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद वह भागकर अपने चाचा के घर चला गया, जहां उसे आरोपितों ने जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद छह अप्रैल को सुबह देवीराम के माता-पिता मामले को सुलझाने के लिए जयराम के घर गए तो झगड़ा बढ़ गया ...