एटा, मार्च 9 -- जिला पंचायत परिसर स्थित जनेश्वर सभागार में सोमवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव यादव मेला कमेटी का होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। जिसमें यादव समाज के आईएएस, पीसीएस परीक्षाओं में उत्तीर्ण मेधावियों का सम्मान किया गया। 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले हाईस्कूल-इंटर के बच्चों का भी सम्मान हुआ। सोमवार को हुए होली मिलन समारोह में पूर्व सांसद कैलाश यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि समारोह में सम्मानित होने वाले यादव समाज के मेधावी, बच्चे गौरव का विषय है। भविष्य में सभी बच्चों को और मेहनत करने की जरूरत है। हमें आपसी मतभेद भुलाकर समाज को एकजुट होकर सभी के साथ मिलकर आगे बढ़ाना है। समाज को भी आगे बढ़ाना है। समारोह में पहलवान, क्रिकेट खिलाड़ियों, सीनियर सिटीजन को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आईएएस अभिषे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.