बस्ती, मार्च 3 -- बस्ती। लिटिल फ्लॉवर्स स्कूल मधुपुरम में सोमवार को होली मिलन समारोह बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह, निदेशिका अपर्णा सिंह व प्रधानाचार्या वंदना सिंह सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि होली आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का पर्व है। हमें इस त्योहार को आपसी मतभेद भुलाकर एकता और सद्भाव के साथ मनाना चाहिए। निदेशिका अपर्णा सिंह ने होली हमें मर्यादा, संयम और संस्कारों के साथ मनाना चाहिए। प्रधानाचार्या वंदना सिंह ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...