सीवान, फरवरी 18 -- सिसवन। थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में पांच लोग घायल हो गए। घायलो में स्थानीय निवासी झगरू साह का पुत्र पूरन साह, सुदामा साह की पत्नी सरस्वती देवी, हीरालाल साह का पुत्र राजकुमार साह रामाशीष प्रसाद का पुत्र मनोज प्रसाद व मनोज की पत्नी अनीशा देवी देवी शामिल है। सभी घायलो का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...