लखीमपुरखीरी, अप्रैल 16 -- कोतवाली क्षेत्र के सरपतहा गांव में आबादी की जमीन पर मेज रखकर रखी गई डॉ. बीआर आंबेडकर की मूर्ति किसी तरह गिरकर टूट गई। इस पर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर मूर्ति तोड़ देने का आरोप लगाते हुए विवाद शुरू कर दिया। हालांकि पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला और पूरी रात वहीं डटे रहे। एक ही बिरादरी के दोनों पक्षों ने बाद में सुलहनामा कर लिया। बाद में पता चला कि दोनों पक्षों के बीच आबादी की जमीन को लेकर झगड़ा था। इस बाबत जानकारी देते हुए एसडीएम राजीव निगम ने बताया कि सरपतहा गांव के गुरचरनदास और पुनईदास एक ही परिवार के हैं। यह भी पढ़ें- यूपी पंचायत चुनाव से पहले प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज; लेखपाल सस्पेंड, 13 गिरफ्तार उनके बीच आवासीय जमीन को लेकर विवाद था। इसे लेकर दोनों पक्षों का शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.