चंदौली, फरवरी 23 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। थाना परिसर में सोमवार को होली एवं रमजान को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव के नेतृत्व में हुई। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं और गणमान्य नागरिकों से संवाद कर प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि होली और रमजान दोनों ही पर्व आपसी भाईचारे और सद्भाव का संदेश देते हैं। इन त्योहारों को मिल-जुलकर मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। अपील किया कि अफवाहों पर ध्यान न देने, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट साझा मत करें, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को सूचना दें। बैठक में त्योहारों के दौरान जुलूस मार्ग, नमाज का समय, होलिका दहन स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष भग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.