पाकुड़, मार्च 21 -- महेशपुर, एक संवाददाता। मुस्लिम समुदाय के लोगों का आपसी भाईचारे व प्रेम का पर्व ईद के अवसर पर प्रखंड के विभिन्न ईदगाहों में ईद की नमाज अदा कर अल्लाह से समाज व देश की खुशहाली, शांति व समृद्धि की कामना की। रमजान के महीने के रोजे खत्म होने के साथ ही प्रखंड भर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद- उल- फितर पर्व को सौहार्दपूर्ण व भाईचारे के माहौल में मनाया। प्रखंड क्षेत्र में यह पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। ईदगाहों तथा मस्जिदों में नमाज अदा करने के बाद लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ खुशी का इजहार करते दिखे। प्रखंड मुख्यालय के अंबेदकर चौक के समीप स्थित ईदगाह में मौलाना इकबाल-बोढ़ा ने ईद की नमाज अदा कराई। मौलाना इकबाल ने नमाज अदा के बाद अपनी तकरीर में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, जहां एक ओर रमजान का महीना मुकद्दस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.