चंदौली, मई 25 -- सकलडीहा,हिन्दुस्तान संवाद। आगामी 28 मई को बकरीद का पर्व है। इसको लेकर रविवार को कोतवाली में ग्राम प्रधान और मुस्लीम बंधुओं की संयुक्त रूप से बैठक में शांति और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की गई। सकलडीहा कोतवाली अर्न्तगत ईदगाह नौरंगाबाद, ईदगाह नईबाजार, डेढ़गांवा, खेार, बथावर, तेनुवट और सकलडीहा कस्बा में बकरीद की नमाज सुबह सात बजे से अता किया जायेगा। इसके बाद बकरीद की पर्व को लेकर कुर्बानी की प्रक्रिया होती है। कुर्बानी को लेकर शासन की ओर से प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर पूर्ण रूप से रोक है। इसके अलावा बकरे की कुर्बानी के बाद अवशेष को इधर-उधर नही फेंकने का निर्देश है। यह भी पढ़ें- बकरीद पर्व को लेकर मंझौल थाना में शांति समिति की बैठक इस मौके पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक जयप्रकाश दूबे, नंदलाल मिश्रा, कौशलेन्द्र मिश्र, दिनेश र...