गढ़वा, फरवरी 28 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। रंगों का त्योहार होली को शांति और सौहार्द से मनाने को लेकर अंचलाधिकारी गौतम कुमार लकड़ा की अध्यक्षता में शनिवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में सभी धर्म और समुदाय के लोगों ने हिस्सा लेकर आपस में शांति और सौहार्द से होली मनाने की अपील की। अंचलाधिकारी ने कहा कि होली रंगों का त्योहार आपसी भाईचारे का संदेश देता है। उससे लोगों को सीख लेनी चहिए। रंग-गुलाल उड़ाते समय किसी भी प्रकार का कोई बवाल न हो इसका हम सभी को पूरी तरह ध्यान रखना होगा होली का पर्व शांति तरीके से संपन्न हो सके। थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है। इसे आपसी भाईचारे से मनाया जाए। उन्होंने कहा कि वैसे होली पर्व को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने कहा कि जिन गांवों में होलिका दहन का स्थान ...