सीवान, मार्च 22 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। जिले के रघुनाथपुर प्रखंड में ईद-उल-फितर का त्योहार आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने स्थानीय ईदगाहों और मस्जिदों में सुबह नमाज अदा की और मुल्क में अमन-चैन एवं तरक्की के लिए दुआएं मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। मुस्लिम भाइयों ने अपने घर के नजदीक ईदगाहों में पहुंचकर शिद्दत के साथ ईद की नमाज अदा की। देश में अमन चैन, भाइचारे और परिवार की सलामती की दुआएं मांगी। इसके बाद एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाइयां दी। एक-दूसरे के घर जाकर सेवईयां खाई। खुजवां, निखती कला, सलेमपुर, पंजवार, सुल्तानपुर, रघुनाथपुर, पतार व फिरोजपुर में ईदगाह में काफी संख्या में नमाजी पूर्वाह्न आठ बजे के पूर्व पहुंच गए थे। निर्धारित समय पर सामूहिक ईद की नम...