कोडरमा, मई 29 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि सतगावां प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में गुरुवार को बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण, अकीदत और आपसी भाईचारे के माहौल में मनाया गया। प्रखंड के शिवपुर, माधोपुर, मीरगंज, डेबोडीह, अंगार, समडीह, बासोडीह, खूंटा, रजघटी, दोनैया, जगनीडीह, बजनियां और मोदीडीह समेत कई गांवों में सुबह से ही त्योहार को लेकर उत्साह का माहौल देखा गया। यह भी पढ़ें- ईदगाहों में अदा हुई बकरीद की नमाज, अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआनमाज और दुआ गुरुवार सुबह करीब सात बजे मुस्लिम धर्मावलंबियों ने विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में बकरीद की विशेष नमाज अदा की। नमाज के बाद देश में अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी गई। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। यह भी पढ़ें- ईदगाहों में अदा हुई बकरीद की नमाज, अमन-चैन और खुशहाली की म...