कटिहार, मार्च 22 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंडों तक शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे हर्षोल्लास, आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। नमाज के बाद मुस्लिम भाइयों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और अमन-चैन की दुआ मांगी।ईद के मौके पर शहर की फिजा पूरी तरह से उत्सवी रंग में रंगी नजर आई। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी नए-नए परिधानों में सजे-धजे दिखे। खासकर बच्चों में ईद को लेकर खास उत्साह देखा गया। घरों में सेवइयां और विभिन्न पकवानों की खुशबू से माहौल महक उठा, वहीं लोग एक-दूसरे के घर जाकर मुबारकबाद देते नजर आए।शहर के प्रमुख नमाज स्थलों पर तय समय के अनुसार ईद की नमाज अदा की गई। मंगल बाजार स्थित जामा मस्जिद में...