लखीमपुरखीरी, अप्रैल 7 -- चपरतला, संवाददाता। आंबेडकर जयंती को लेकर मंगलवार को थाना मैगलगंज में क्षेत्र के सम्मानित लोगों के साथ सीओ यादवेंद्र यादव की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। सीओ ने प्रस्तावित रैलियों व अन्य कार्यक्रमों के रूट चार्ट के बारे में विस्तृत जानकारी ली गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीओ ने बताया कि किसी भी कार्यक्रम से पूर्व प्रशासन को सूचित करें और निर्धारित मार्गों का ही पालन करें। जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न उत्पन्न हो। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर नायब तहसीलदार शशांक शेखर, प्रभारी निरीक्...