बिहारशरीफ, अगस्त 1 -- आपसी भाईचारा व मजबूत संगठन से ही समाज की उन्नति संभव : बेलदार संघ हरनौत में राष्ट्रीय बेलदार सामाजिक सेना की हुई बैठक, कई मुद्दों पर की गयी चर्चा बुद्धिजीवियों ने समाज को संगठित करने के लिए अभियान चलाने की बनायी रणनीति बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। हरनौत प्रखंड में रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को राष्ट्रीय बेलदार सामाजिक सेना की बैठक हुई।

बैठक में चर्चा समाज को संगठित करने के लिए गांव-गांव बैठक करने की रणनीति बनायी गयी। राष्ट्रीय बेलदार सामाजिक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत चौहान ने कहा कि आपसी भाईचारा व संगठित रहकर ही समाज की उन्नति संभव है। उन्होंने कहा कि संगठन का संयुक्त खाता खोलने की रणनीति बनायी गयी। ताकि, समाज के गरीब परिवारों को किसी भी समय आर्थिक रुप से मदद की जा सके। बुद्धिजीवियों ने बच्चों को गुणवत्ता...