जहानाबाद, जनवरी 30 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता जनमुक्ति आंदोलन द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शहादत दिवस पर डॉ विनयन आश्रम नवादा से गांधी मैदान गांधी मूर्ति तक सद्भावना यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का नेतृत्व जनमुक्ति आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यास जी, उपाध्यक्ष अनिल कुमार राय, संत प्रसाद, महासचिव हरी लाल प्रसाद और एटक के अजय सिंह ने किया। पदयात्रा इरकी, कारगिल चौक होते गांधी मूर्ति के पास पहुंची जहां लोगों के द्वारा महात्मा गांधी के मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर जनमुक्ति आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि गांधी जी ने देश के लिए आंदोलन बिहार से ही शुरू किया था। उनका सपना था कि लोगों में आपसी भाईचारा कायम रहे। लोग एक दूसरे से प्रेम करें और इसी भाईचारा के साथ रहें। दूसरी तरफ गांधी जी के हत्यारे चाहते थे कि मनुस्...