गढ़वा, मार्च 12 -- रंका, प्रतिनिधि। थाना परिसर के सभागार में रामनवमी और ईद पर्व को लेकर गुरुवार को शांति समिति की बैठक हुई। उसकी अध्यक्षता एसडीओ रुद्र प्रताप ने किया। मौके पर उन्होंने कहा सभी सरकारी निर्देशों का पालन करना सुनिश्चित करें। दिशा निर्देशों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई होगी। लोगों से आपसी भाईचारा और भाईचारा के साथ त्योहार मनाने की अपील की। मौके पर डीएसपी रोहित रंजन सिंह, इंस्पेक्टर अभिजीत गौतम, थाना प्रभारी रवि केशरी, सीओ शिव पूजन तिवारी भी मुख्य रूप से उपस्थित थे।बैठक में एसडीओ ने बताया कि दोनों समुदायों की एकता अनुमंडल क्षेत्र में बेमिशाल है। दोनों समुदाय एक-दूसरे के पर्व में सहयोग कर भाईचारा निभाते हैं। बैठक में बांदु रामनवमी पूजा कामटी के जुलूस का मामला आया। उसे प्रशासन की ओर से आपस में बात कर हल करने का आश्वासन दिया...