अररिया, जून 20 -- फारबिसगंज,निज संवाददाता। फारबिसगंज प्रखंड सभागार में मोहर्रम को लेकर अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक एसडीओ अभय कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मोहर्रम कमेटी के सदस्यों सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं शहर के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। बैठक में आगामी मोहर्रम पर्व को आपसी भाईचारा, सामाजिक सद्भाव और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने पर विशेष जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- इमामगंज में मुहर्रम के जुलूस में नहीं बजेंगे डीजे, 53 जगहों से निकलेगा ताजिया जुलूसबैठक के दौरान चर्चा बैठक में जुलूस के दिन यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने, जुलूस मार्ग की साफ-सफाई कराने, मार्ग को सुंदर बनाने तथा पर्व से पहले चल रहे सड़क निर्माण और नाला निर्माण कार्य को पूरा कराने की मांग भी रखी गई। यह भी पढ़ें- जुलूस के लिए जा...