भदोही, फरवरी 21 -- सुरियावां, हन्दिुस्तान संवाद। दुर्गागंज थाना परिसर में शुक्रवार की शाम पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें होली त्योहार को आपसी प्रेम सौहार्द से मनाने का आह्वान किया गया। होलिका स्थल का भी निरीक्षण कर रिपोर्ट देने का नर्दिेश हल्का दरोगा और बीट प्रभारी को दी गई। इस दौरान थानाध्यक्ष दुर्गागंज विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि होली का त्योहार लोग आपसी प्रेम-सौहार्द से मनाएं। जिन स्थानों पर होलिका लग रही है, वहां स्थलीय निरीक्षण कर हल्का दरोगा और बीट के लोग रिपोर्ट दें। होली पर्व पर कहीं भी किसी तरह का हुड़दंग नहीं होना चाहिए। होली पर्व पर कोई नई परंपरा नहीं होगी। माहौल बिगड़ाते जो भी पकड़े जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होना तय है। पुलिस टीम नर्धिारित स्थलों पर निरंतर चक्रमण करती रहे। इस मौके पर एसआई रामलाल, सोनू पांडेय, कमलेश, फिरोज अहमद आदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.