सिमडेगा, दिसम्बर 24 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। कोलेबिरा विधायक नमन विक्‍सल कोंगाड़ी ने क्रिसमस की बधाई देते हुए कहा कि क्रिसमस का यह दिन सभी से प्रेम करने, अपने पापों के क्षमा करने के लिए प्रभु से प्रार्थना करने का है। मानव जाति के पापों के प्रायश्चित के लिए यीशु मसीह ने अपने जीवन को बलिदान के रूप में क्रूस पर दिया। यह ईश्वर के असीम प्रेम का दर्शन है। पवित्र शस्त्र बाइबल में लिखा है परमेश्वर प्रेम है। परमेश्वर के प्रेम में कोई भेदभाव नहीं है। अर्थात परमेश्वर का प्रेम विश्व के सभी जाति, जनजाति, प्रजाति, राष्ट्र एवं समुदाय के स्त्री-पुरुषों के लिए है। हमें आपसी प्रेम व भाईचारा को बनाएं रखने की जरूरत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...