फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 21 -- शमसाबाद, संवाददाता। रमजान और होली के त्योहार को लेकर शनिवार को थाने में पीस कमेटी की बैठक हुयी। त्योहार पर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिया गया। थानाध्यक्ष ने दोनों वर्ग के लोगों से आपसी भाईचारा और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने के लिए कहा। त्योहार आपसी प्रेम और एकता का प्रतीक है। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दे। कोई संदिग्ध लगे तो सूचना दें। बैठक में मौजूद लोगों ने थानाध्यक्ष को भरोसा दिया गया कि यहां के त्योहार आपसी एकता के साथ ही मनाये जाते हैं। जो परंपरा है उसके अनुसार ही त्योहार होते हैं। बैठक में कुंअरजीत सिंह, अंशुल गंगवार, संजय गंगवार, सुदेश गंगवार, उमेश चतुर्वेदी, पीयूष यादव, मुफ्ती जफर अहमद, खुशाल मियां, लालमियां आदि की मौजूदगी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.