देवरिया, मई 25 -- देवरिया, निज संवाददाता। बकरीद को लेकर पुलिस लाइन के प्रेक्षागृह में सोमवार को शांति कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न धर्मगुरु एवं प्रबुद्धजन ने हिस्सा लिया और अपने विचार रखे। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द का संदेश देते हैं। सभी लोग पर्व को पारंपरिक एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे किसी की भावनाएं आहत हों। उन्होंने कहा कि नमाज निर्धारित स्थानों पर ही अदा की जाए तथा अधिक संख्या होने पर शिफ्टवार नमाज की व्यवस्था की जाए, जिससे यातायात एवं आवश्यक सेवाएं प्रभावित न हों। यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर पुलिस अलर्ट, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपीलबैठक के मुख्य बिंदु डीएम ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखा जाए। उन्होंने...