फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 8 -- शमसाबाद, संवाददाता। जैतपुर गांव में दो परिवारों के बीच झगड़े में लाठी डंडे चले इसमें पांच लोग घायल हो गये। पुलिस से शिकायत की गयी है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर झगड़ा करने का आरोप लगा रहे हैं । देवरानी और जेठानी के बीच में भी झगड़ा है। झगड़े का मुख्य कारण घरेलू विवाद है। इसमें लाठी डंडे चले। झगड़ा होता देख आस पास के लोग भी पहुंच गये। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। झगड़े को लेकर पुलिस से भी शिकायत की गयी है। पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है। क्योंकि झगड़ा पारिवारिक है। बताया जाता है कि झगड़ा देवरानी और जेठानी के बीच में है, जिसमें विवाद बढ़ा तो परिवार के लोग भी आमने सामने आ गये जिसके चलते पांच लोग घायल हुये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...