आगरा, जून 15 -- सिकंदरा क्षेत्र में पति-पत्नी का झगड़ा दोनों की मौत का कारण बन गया। शनिवार को पहले पत्नी ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी की। रविवार की सुबह पति का शव भी रेलवे लाइन पर मिला। पति-पत्नी की मौत से घर में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। इंस्पेक्टर सिकंदरा नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि बाईंपुर निवासी महेश चंद्र (60) का शनिवार को अपनी पत्नी सावित्री (55) से झगड़ा हुआ था। दोनों की शादी को करीब 36 साल बीत चुके थे। तीन बेटे हैं। सावित्री गुस्से में घर से निकल गईं। देर शाम पुलिस को पदम प्राइड चौकी क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला का शव रेलवे लाइन पर मिला। छानबीन में पता चला कि महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी की थी। महेश चंद्र के परिजन सावित्री की तलाश कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें शव की पहचान के लिए बुलाया। शव की प...