सीवान, मार्च 14 -- सिसवन। चैनपुर ओपी क्षेत्र के नयागांव में आपसी जमीन विवाद में तीन महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घायलो में स्थानीय निवासी शाहिद अंसारी की पत्नी साना खातून, सरफुद्दीन अंसारी की पत्नी रुखसाना खातून, रामायण राम का पुत्र राजेश राम व राजेश की पुत्री प्रतिमा कुमारी शामिल है। सभी घायलो का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...