सीवान, मार्च 18 -- सिसवन। चैनपुर ओपी क्षेत्र के चिरैया मठिया गांव में आपसी जमीन विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति स्थानीय निवासी मनन भारती का पुत्र सुरेंद्र भारती है। घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...