कन्नौज, मई 11 -- विकास खंड के सकरी खुर्द ग्राम पंचायत में प्रधान के अधिकार सीज होने के बाद गठित तीन सदस्यीय समिति में वर्चस्व की जंग आखिरकार जिलाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद शांत हुई है। समिति के तीनों सदस्यों के बीच डिजिटल सिग्नेचर को लेकर सहमति न बन पाने के कारण गांव के विकास कार्य अधर में लटके थे। अब प्रशासन ने बीच का रास्ता निकालते हुए सदस्य धर्मेंद्र को भुगतान के लिए अधिकृत कर दिया है। ​प्रधान की प्रशासनिक शक्तियां सीज होने पर डीएम ने धर्मेंद्र, अमित और गुड्डी देवी की तीन सदस्यीय समिति बनाई थी। चर्चा थी कि समिति के भीतर इस बात को लेकर खींचतान चल रही थी कि डीएससी किसके पास रहेगी और भुगतान की कमान कौन संभालेगा। कई बैठकों के दौर चले, लेकिन सदस्यों के बीच आपसी तालमेल नहीं बैठ सका। सहमति के अभाव में गांव के सरकारी खातों से भुगतान की प्रक्रि...