हाथरस, फरवरी 21 -- आपसी कहासुनी को लेकर हुई मारपीट गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल, रेफर -(A) आपसी कहासुनी को लेकर हुई मारपीट गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल, रेफर सासनी। शनिवार को आपसी कहा सुनी को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। इतना ही नहीं एक पक्ष की महिला ने दूसरे पक्ष की आठ माह की गर्भवती महिला के पेट में लात मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को 108 एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक 22 वर्ष की भूमि कुमारी पत्नी संदीप सिंह निवासी जलालपुर अपने घर पर परिवार के साथ बैठी हुई थी। तभी दूसरे पक्ष के प्रीति व उसका पति प्रशांत कुमार भी मौके पर आ गए। संदीप सिंह ने बताया कि वह तहसील सासनी में अधिवक्ता हैं। सुबह अपने घर से अपने पिता के...